
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 3,034 रुपए से घटकर 1,18,043 रुएये हो गई है।
इससे पहले सोने की कीमत 1,21,077 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 1,08,127 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,10,907 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, चांदी की कीमत 3,135 रुपए घटकर 1,41,896 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,45,031 रुपए प्रति किलो थी।
निवेशकों और खरीदारों के लिए टिप विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर की मजबूती और वैश्विक बाजारों की अनिश्चितताओं के बीच सोना और चांदी निवेशकों के लिए अलर्ट सिग्नल बन सकते हैं। छोटे निवेशक वर्तमान गिरावट का लाभ उठाकर लंबी अवधि के लिए सोने और चांदी में निवेश कर सकते हैं।
Advertisement Space