शादियों की सीजन शुरू हो ही सोने-चांदी की कीमतों में फिर से उछाल


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः शादियों का सीजन शुरू होते ही सोना-चांदी की कीमतों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,23,884 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

वहीं चांदी की कीमत भी बढ़कर 1,58,120 रुपए प्रति किलो हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

Advertisement Space

चांदी की कीमत बढ़कर 1,60,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का भाव बढ़त के साथ 1,23,314 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर चांदी की वायदा कीमत बढ़त के साथ 1,55,632 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Advertisement Space

Leave a Comment