सोने के भाव 1.19 लाख के करीब पहुंचे, उतार-चढ़ाव जारी


Aryan Academy AD

नई दिल्ली: त्योहारों का सीजन खत्म होते ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। डॉलर की मजबूती और वैश्विक बाजारों में दबाव के चलते सोना लगभग 1,19,505 प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,45,728 रुपए प्रति किलो तक बिक है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 12 दिनों में सोने में 12,831 की गिरावट दर्ज की गई है।

अब सोने की कीमत 1,19,505 रुपए हो गई है। मंगलवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा। सोने की कम हो रही कीमत के कारण निवेशकों में निराशा का आलम जारी है। वहीं सोने की खरीददारी करने वाले ग्राहकों की भी कमी है। सोने की गिर रही कीमतों के बीच ग्राहक वेट एंड वॉच वाली स्थिति में है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment