
नई दिल्लीः सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कभी कीमतें कम हो जाती है कभी ज्यादा। वहीं आज एक बार फिर बाजार में तेजी लौटी है। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है।
चांदी की कीमत 2,52,548 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2,60,838 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना पिछले कारोबारी दिन 1,56,803 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को बाजार खुलते ही इसमें 1,633 रुपए की बढ़त दर्ज हुई । सोने की कीमतबढ़कर 1,58,436 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई।
Advertisement Space
Advertisement Space