
मोहालीः मोहाली में एसएसपी दफ्तर के बाहर मर्डर केस में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बलतेज सिंह उर्फ बंटी और मंगल सिंह उर्फ मैक्स के रूप में हुई है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।
मोहाली एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि इस हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ था। उसी के कहने पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 2 आरोपियों की पहचान की थी।
जांच दौरान बंटी को जब गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि यूपी नंबर की होंडा इमेज कार का वह ड्राइवर था, जिसमें आरेापी भागे थे। उसकी निशानदेही पर कार को रिकवर कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि मैक्स ने आरोपियों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की थी। साथ ही वारदात में प्रयोग किए दोनों वाहन कार व बजाज पल्सर उसने ही मुहैया करवाया था