
चंडीगढ़: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए पंजाब सरकार ने बिजली कदरों में रिकॉर्ड 1.5 रुपए प्रति यूनिट की कटौती की है।
नए दरों के मुताबिक घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों में 1.5 रुपए प्रति यूनिट तक की कमी की गई है। इसके साथ ही वाणिज्यिक दुकानों/इकाइयों के लिए बिजली की दरों में 79 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी की गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशनों के लिए बिजली की दरें घटाकर 5 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई हैं।
Advertisement Space
Advertisement Space