पंजाब के जालंधर के लिए खुशखबरी, बिट्टू ने की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की घोषणा


Aryan Academy AD

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के लिए बड़ी घोषणा की है। यह घोषणा पंजाब और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले रेलयात्रियों के लिए है। बिट्टू ने बताया कि अगली सर्दियों में दिल्ली-अमृतसर के बीच विशेष वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरूआत होने जा रही है। वह आज जिला लुधियाना के दोराहा में एक आरओबी(रेलवे ओवरब्रिज) का नींव पत्थर रखने आए थे। इस दौरान उन्होंने यह घोषणा की। इस ट्रेन का ठहराव जालंधर में भी होगा।

Advertisement Space

यह नई स्लीपर ट्रेन चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर के रास्ते चलेगी। बिट्टू ने बताया कि टर्मिनस प्वाइंट्स(अंतिम स्टेशनों) पर लोको शेड का होना अनिवार्य है। लुधियाना के पास लाधोवाल में एक ज़रूरी टर्मिनल पॉइंट के तौर पर लोको-शेड के लिए ज़मीन देख ली गई है। इसलिए, पंजाब के लोग अगले सर्दियों के मौसम से तेज़ और ज़्यादा आरामदायक ओवरनाइट रेल सर्विस की उम्मीद कर सकते हैं। इंडियन रेलवे ने इन स्लीपर कोच को सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस सर्विस पर लॉन्च करने का प्लान बनाया है जो NCT-नॉर्थवेस्ट पंजाब कॉरिडोर पर चलेगी।

Advertisement Space

Leave a Comment