गुरदासपुर:आसमान में दिखी संदिग्ध वस्तु,BSF ने चलाया सर्च ऑपरेशन


Aryan Academy AD

गुरदासपुर: दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के गांव उमरपुर कलां के आसमान में गणतंत्र दिवस से पहले संदिग्ध वस्तु देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार गांव उमरपुर कलां के खेतों में पोल्ट्री फार्म पर रहने वाले एक युवक ने रात 11 बजे आसमान में संदिग्ध वस्तु देखने का दावा किया। उसने इसकी जानकारी तुरंत दौरांगला थाना पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पूरी घटना का जायजा लेकर सुरक्षाबलों को सूचित किया। आज सुबह पूरे इलाके में पुलिस और बी.एस.एफ. ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment