
गुरदासपुरः गुरदासपुर के एक युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ जेपी (34) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गुरप्रीत सिंह करीब 8 साल पहले अमेरिका गया था। वह 7 फरवरी को कुछ सवारियों को छोड़ने जा रहा था।
Advertisement Space
इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पर उपचार के दौरान हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। गुरप्रीत सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गया है, जो उसके साथ अमेरिका में ही रह रही थीं।
Advertisement Space