हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अस्पताल में की मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता देने का अश्वासन दिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने करीब 20 मिनट की मुलाकात में मान के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि बाढ़ के चलते उत्पन्न हुए हालात में हरियाणा पंजाब के साथ खड़ा है। सैनी ने पंजाब सीएम को हर संभव सहयोग का भी भरोसा दिया । मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब के इस स्थिति से जल्द उबरने और पंजाब सीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Advertisement Space

Advertisement Space

Leave a Comment