अमृतसर के गांव ओठियां से हेरोइन, हैंड ग्रेनेड और जिंदा कारतूस बरामद को


Aryan Academy AD

अमृतसर :अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से ड्रग और हथियारों को तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीमापर से ड्रोन के जरिए काले पैकेटों में पैक कर 𝟒𝟐.𝟗𝟖𝟑 किलोग्राम हेरोइन के साथ चार हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं।

यह खेप अमृतसर के गांव ओठियां के पास गिराई गई थी।देर रात कुछ युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर इन पैकेटों को ले जा रहे थे। इसी दौरान गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। संदिग्ध स्थिति पैदा होने पर युवक घबरा गए और मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों को शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल के साथ आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में हेरोइन, हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment