तेज रफ्तार वेन्यू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,मौत


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर के लंबा पिंड चौक फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार वेन्यू कार ने  बाइक सवार को टक्कर मार दी,जिसमें उसकी  मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण निवासी गुरु नानकपुरा के रूप में हुई है।

 जानकारी के अनुसार अरुण बाइक पर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार वेन्यू कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।  घटना की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही फरार कार चालक को पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement Space

Advertisement Space

Leave a Comment