
हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में शुक्रवार को शिमला से कुपवी जा रही बस अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
इस हादसे में 8 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Advertisement Space
बताया जा रहा है कि बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर भेज दी गई हैं।
Advertisement Space