खाई में गिरी हिमाचल रोडवेज की बस 2 महिलाओं सहित 3 की मौत,कई घायल


Aryan Academy AD

उत्तराखंड: उत्तराखंड में बस के खाई में गिरने से 2 महिलाओं सहित 3 की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही एचपी रोडवेज की बस हरिपुर– कोटी मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 2 महिलाओं और 1 पुरुष की मौत, जबकि कई यात्री घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। घायलों को  जदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। 

Advertisement Space
Advertisement Space

Leave a Comment