
जालंधर/फगवाड़ा: शिवसेना नेता और उनके बेटे पर हमले के रोष में शिवसेना और हिन्दू संगठनों ने जालंधर हाईवे पर धरना देने और बाजार बंद का ऐलान किया है।
जानकारी के अनुसार फगवाड़ा मेंं व सेना नेता और उसके बेटे पर हमला हुआ है। हमले में शिवसेना नेता के कान पर, जबकि बेटे के सिर चोट लगी है। फगवाड़ा के बाजार में हुए इस हमले से दुकानदारों में भी रोष है।
Advertisement Space
दुकानदारों ने कहा कि हमलावर कई दिनों से धमकी दे रहे थे। पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। शिव सेना नेता करवल ने बताया कि हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उनपर तथा उनके बेटे पर हमला किया। उन्होंने गोली चलाने का भी दावा किया है। इसी को लेकर रोष स्वरूप हिंदू संगठनों और दुकानदारों ने धरने का ऐलान किया है।
Advertisement Space