
हिमाचल: चंबा के पास डलहौजी-करेलनू सड़क मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक पर्यटक वाहन के गहरी खाई में गिरने से 3 की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक घायल लड़की ने पठानकोट अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पठानकोट रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज डलहौजी के सिविल अस्पताल में जारी है।
वाहन में कुल 6 लोग सवार थे और सभी जालंधर से डलहौजी घूमने आए थे। यह हादसा गांधी चौक के पास करेलनू रोड पर हुआ, जहां वाहन अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ किलोमीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन सवार सभी जालंधर के रहने वाले बताए जा रहे है। फिलहाल हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
Advertisement Space
Advertisement Space