
नई दिल्ली:भारतीय वायु सेना का एक सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट गुरुवार को असम में अचानक रडार से गायब हो गया। विमान से रडार संपर्क टूटने के बाद तुरंत स्थिति का पता लगाने के लिए खोज और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा हैं कि उड़ान भरते समय शाम करीब 7 बजे गायब हो गया था। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है और लोकल लोगों ने धमाका भी सुना था।
Advertisement Space
रडार से संपर्क समाप्त होने के बाद वायु सेना ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए घटना की जांच के लिए आईएएफ टीम को असम रवाना किया है।भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल विमान की सटीक स्थिति और संपर्क टूटने की वजह का पता लगाया जा रहा है।
Advertisement Space