गैर-कानूनी इमिग्रेशन और ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट का ED ने किया पर्दाफाश


Aryan Academy AD

 जालंधरः युवाओं को डंकी रुट से अमेरिका भेजने वाले एक गैर-कानूनी इमिग्रेशन और ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट का ईडी ने पर्दाफाश किया है। ईडी ने तीन एजेंटों की 5.41 करोड़ रुपए की संपति को अटैच कर लिया है।

इन एजेंटों की पहचान हरियाणा के रहने वाले शुभम शर्मा, जगजीत सिंह और सुरमुख सिंह के तौर पर हुई है। इन पर पंजाब और हरियाणा पुलिस की एफआईआर दर्ज है।

Advertisement Space

इसी के आधार पर ईडी ने उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया है। जांच में पता चला है कि तीनों एजेंट कानूनी इमिग्रेशन का वादा करके युवाओं को डंकी रुट के रास्ते गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका भेज रहे थे। ईडी ने इनके परिवार वालों के बैंक अकाउंट भी फ्रीज कर दिए हैं।

इन प्रॉपर्टी को क्राइम से हुई कमाई या उनके बराबर माना जा रहा है। तीनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है ।

Advertisement Space

Leave a Comment