
लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा पर बीते गुरुवार को दो आतंकियों के हुए एनकाउंटर के बार में आज पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहम खुलासे किए। सीपी शर्मा ने बताया कि दोनों पाकिस्तान के एक हैंडलर जसवीर उर्फ चौधरी के संपर्क में थे तथा उन्हें पंजाब में ग्रेनेड हमले करने के लिए भेजा गया था।
सीपी ने खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादी लॉरेंस गैंग से जुड़े एक मॉड्यूल का हिस्सा हैं, और एक आतंकवादी का सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले व्यक्ति से भी लिंक है।
एनकाउंटर में घायल हुए दोनों आतंकवादियों का इलाज अस्पताल के एक बंद वार्ड में चल रहा है।
पकड़ा गया एक आतंकवादी पंजाब के अबोहर का और दूसरा राजस्थान का रहने वाला है। एनकाउंटर के दौरान एक को पांच और दूसरे को दो गोलियां लगीं। हालांकि, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।