भारत-यूरोपियन यूनियन के बीच ट्रेड डील का ऐलान


Aryan Academy AD

नई दिल्ली: 16 वें भारत और यूरोपीय यूनियन के शिखर सम्मेलन  में फ्री ट्रेड डील का ऐलान हो गया है। इस शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता यूरोपीय परिषद के राष्ट्रपति एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन कर रहे है।

इस डील से लग्जरी कारों पर टैरिफ 110% से घटकर 10%, हो गया। साथ ही प्रीमियम शराब सस्ती होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि दुनियाभर में इसकी चर्चा है।

Advertisement Space

बता दें लंबे समय से प्रतीक्षित भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता, जिसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा जा रहा है, दोनों पक्षों के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग की दिशा को नई गति देने वाला माना जा रहा है। शिखर बैठक के बाद इस समझौते पर बातचीत पूरी होने की घोषणा की जाएगी, हालांकि औपचारिक हस्ताक्षर से पहले दोनों पक्षों को कानूनी जांच और प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी, जिसमें करीब छह महीने का समय लग सकता है

Advertisement Space

Leave a Comment