ट्रेन में सफर करने वालों के लिए अहम खबर….


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे द्वारा लंबी दूरी की ट्रेनों के टिकट किराए में की गई बढ़ौतरी आज से लागू हो गई है। नई दरें जनरल, मेल-एक्सप्रेस और एसी क्लास की ट्रेनों पर लागू होंगी।

रेलवे के अनुसार, 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा किराया देना होगा। साधारण श्रेणी में 215 किमी से ज्यादा सफर पर किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ा।

Advertisement Space

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणी में 2 पैसे प्रति किलोमीटर और एसी क्लास के किराए में भी 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई यात्री 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा करता है, तो उसे कुल मिलाकर करीब 10 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।

Advertisement Space

Leave a Comment