
इस मॉनसून से पंजाब की तरह हिमाचल प्रदेश को भी भारी नुक्सान का सामना करना पड़ा। अब तक 4841 करोड़ का नुकसान हो चुका है तथा 448 लोगों की मौत भी हो चुकी है । पिछले कुछ दिनों में 18 लोगों जिनमें चंबा में 16 लोगों की मौत, कुल्लू में एक और सिरमौर में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है।
ये मौतें पिछले 24 घंटों में दर्ज हुई हैं। हिमाचल प्रदेश प्रदेश में 47 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनके बारे में अभी तक कोई सुराख नहीं मिल पाया है। दो नेशनल सहित 371 सडक़ें बंद पड़ी हैं, जिनमें बिलासपुर में 10, चंबा में 19, हमीरपुर में 7, कांगड़ा में 40, किनौर में 2, कुल्लू में 109, मंडी में 127, शिमला में 25, सिरमौर में 7, सोलन में 12 और ऊना में नेशनल हाईवे 503 के साथ 13 सडक़ें बंद हैं।
73 पेयजल स्कीमें बंद हो गई हैं। इसमें कई स्कीमें तो मलबे में दबी पड़ी । बिलासपुर में 1, चंबा में 11, हमीरपुर में 2, कांगड़ा में 9, मंडी में 29, शिमला में 16, सिरमौर में 1 और सोलन में 6 पेयजल स्कीमें ठप पड़ी हैं।