मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 5023 और 5 हजार पीजी सीटों के विस्तार की मंजूरी


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को देश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 5023 और 5,000 पीजी सीटों के विस्तार को मंजूरी दे दी। इस विस्तार की अनुमानित लागत प्रत्येक सीट के लिए 1.5 करोड़ रुपये है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

यह पहल केंद्र प्रायोजित योजना (सीएसएस) के तीसरे चरण के विस्तार के तहत की गई है। योजना का कुल वित्तीय भार 2025-26 से 2028-29 तक 15,034.50 करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र का हिस्सा 10,303.20 करोड़ रुपये और राज्यों का 4,731.30 करोड़ रुपये है।

Advertisement Space

देश में इस समय 808 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें कुल 1,23,700 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं। पिछले दशक में 69,352 नई एमबीबीएस और 43,041 पीजी सीटें जोड़ी गई हैं। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत नए 22 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान उच्च स्तरीय तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और अत्याधुनिक शिक्षण सुविधाओं के माध्यम से दक्ष स्वास्थ्य पेशेवर तैयार कर रहे हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, यह पहल देश में स्वास्थ्य सेवाओं तक व्यापक और गुणवत्तापूर्ण पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।

 

Advertisement Space

Leave a Comment