
नई दिल्लीः भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार के बाद 12 और राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर-SIR) करवाने का फैसला किया है। इन बारह राज्यों में करीब 51 करोड़ वोटर हैं। गत माह बिहार में हुए एसआईआर में लाखों वोटर ऐसे पाए गए जिनका कोई अता-पता नहीं चल सका था।
एसआईआर के दूसरे चरण की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया 28 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी और 12 राज्यों में एसआईआर का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
दूसरे चरण के एसआईआर प्रक्रिया की प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं
- प्रिंटिंग/ट्रेनिंग – 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025
- घर-घर गणना फेस – 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025
- ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशन – 9 दिसंबर 2025
- दावे और आपत्ति – 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026
- सूचना चरण (सुनवाई और सत्यापन) – 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026
- अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन – 7 फरवरी 2026
12 राज्य जिनमें एसआईआर होगा और वोटरों की संख्या
अंडेमान और निकोबार(3.10 लाख वोटर), छत्तीसगढ़(212.30 लाख वोटर), गोवा(11.85 लाख वोटर), गुजरात(508.39 लाख वोटर), केरला(278.50 लाख वोटर), लक्ष्यद्वीप(.58 लाख वोटर), मध्य प्रदेश (574.05 लाख वोटर), पुडुचेरी(10.21 लाख वोटर), राजस्थान(548.85 लाख वोटर), तमिलनाडु(641.15 लाख वोटर), उत्तर प्रदेश(1544.24 लाख वोटर), पश्चिम बंगाल(766.24 लाख वोटर) कुल वोटर 5099.46 लाख।