बीबीएमबी कर रहा भाजपा के ‘माउथपीस’ के रूप में काम : नील गर्ग


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा की केंद्र और हरियाणा सरकार सहित बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) पर पंजाब के खिलाफ लगातार साजिश रचने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ ‘आप’ नेता नील गर्ग ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीबीएमबी भाजपा के ‘माउथपीस’ के रूप में काम कर रहा है और इस साजिश का हिस्सा बन चुका है।

बीबीएमबी द्वारा दिए गए ताजा बयान पर चिंता व्यक्त करते हुए नील गर्ग ने कहा कि बीबीएमबी अब एक नया नैरेटिव स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। गर्ग ने याद दिलाया कि इस साल अप्रैल में जब हरियाणा ने पंजाब के पानी को लूटने की कोशिश की थी तो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्त स्टैंड लिया और पंजाबियों के संघर्ष के कारण हरियाणा पानी लूट नहीं सका।

बीबीएमबी ने बाढ़ के कारणों के बारे में एक अजीब बयान दिया है, जिसमें कहा गया है कि अगर हरियाणा को पानी दिया जाता तो पंजाब में बाढ़ नहीं आती। गर्ग ने कहा कि यह बयान तर्कहीन है क्योंकि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है जिसके कारण पंजाब में भारी तबाही हुई है।

Advertisement Space

नील गर्ग ने बीबीएमबी को चुनौती देते हुए कहा कि जब बीबीएमबी बात-बात पर बयान देता था तो उस समय उसने ऐसा कोई भी बयान क्यों नहीं दिया कि अगर हरियाणा को पानी नहीं दिया गया तो पंजाब में बाढ़ आ जाएगी? उन्होंने कहा कि अब बीबीएमबी इस प्राकृतिक आपदा को शरारती साजिशों के तहत अंजाम देने का हथकंडा बना रहा है ताकि आने वाले समय में पंजाब का पानी लूटा जा सके।

नील गर्ग ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी और पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ऐसी किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने बीबीएमबी को सलाह दी कि उसे रिवर मैनेजमेंट बोर्ड के तौर पर काम करना चाहिए न कि भाजपा के ‘ब्लाइंड माउथपीस’ के रूप में काम करना चाहिए।

Advertisement Space

Leave a Comment