जातिवादी टिप्पणी को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद राजा वड़िंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज


Aryan Academy AD

जालंधरः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर भारत के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के खिलाफ कथित तौर पर जाति और रंग-आधारित टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया है।

दिवंगत पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू और पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान (बूटा सिंह के भतीजे) की शिकायत के आधार पर यह एफआईआर दर्ज की गई।

Advertisement Space

राजा वड़िंग पर जातिवादी टिप्पणी के संबंध में सीआरपीसी, 2023 की धारा 353, 196 और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(यू) और 3(1)(वी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि राजा वड़िंग ने इस मामले में अपना स्पष्टिकरण भी दिया है। वहीं बूटा सिंह के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के लेकर एससी आयोग ने भी तरनतारत के डिप्टी कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है।

Advertisement Space

Leave a Comment