
उत्तर प्रदेश एटीएस ने गाजा युद्ध पीड़ितों की सहायता के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने उत्तर प्रदेश सहित देश के कई दूसरे राज्यों में ठगी की थी। एटीएस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की । पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गाजा युद्ध पीड़ित, बच्चों और महिलाओं की सहायता के लिए इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए पैसे की उगाही कर रहे थे।
आरोपियों ने कई चैनल बनाए थे, जिनके जरिए ये लोगों से उगाही कर रहे थे। आरोपियों से तीन फोन बरामद हुए हैं।
पकड़े गए आरोपियों मोहम्मद अयान, जैद नोटियार और अबू सूफियान के खिलाफ बीएनएस की धारा- 152, 318(4),61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की लोकेशन पता कर अदालत से आरोपियों खिलाफ गैर जमानती वारंट लेकर उन्हें महाराष्ट्र के भिवंडी से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को लखनऊ लाया जा रहा है।