
पंजाबः सुरक्षा एजैंसियों द्वारा भारत-पाक सीमा पर चलाए गए सर्च आप्रेशन के मद्देनजर पंजाब में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी पुलिस और सेना की तरफ से अलग-अलग जगहों पर चैकिंग और नाकाबंदी की गई है। इसके साथ पठानकोट सिविल एयरपोर्ट और पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर एयरबेस से जुड़े इलाकों पर पूरी तरह से सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
Advertisement Space
एयर बेस से सटे इलाकों में नाकाबंदी और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। पंजाब-जम्मू सीमा, पंजाब-हिमाचल सीमा और भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस बल भी बढ़ा दिया गया है।
Advertisement Space