भारत बनाएगा माउंट एवरेस्ट की उंचाई तक उड़ने वाला हैलीकॉप्टरः पीएम मोदी


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः फ्रांस के President Emmanuel Macron आज भारत दौरे पर हैं। इस दौरान मुंबई में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत फ्रांस के साथ मिलकर विश्व का एकमात्र माउंट एवरेस्ट की उंचाई तक उड़ने वाला हैलीकॉप्टर बनाएगा। पीएम मोदी और फ्रांस के President Emmanuel Macron द्विपक्षीय संबंधों पर मजबूती के साथ मिलकर चलने की बात कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के संबंध अत्यंत विशेष हैं और फ्रांस भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदारों में से एक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रॉन के साथ मिलकर इस साझेदारी को अभूतपूर्व गहराई और ऊर्जा दी गई है। आपसी विश्वास और साझा विजन के आधार पर दोनों देश अपने संबंधों को विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जा रहे हैं।

Advertisement Space

नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-फ्रांस संबंध केवल रणनीतिक सहयोग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वैश्विक स्थिरता और प्रगति के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के दौर में यह साझेदारी विश्व के लिए सकारात्मक शक्ति के रूप में उभर रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर ऐसा हेलीकॉप्टर बनाएंगे जो माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम होगा। इसका निर्माण भारत में किया जाएगा और इसे वैश्विक बाजार में निर्यात किया जाएगा।

Advertisement Space

Leave a Comment