भारतीय वायु सेना अग्निवीर की भर्ती रैली स्थगित


Aryan Academy AD

जालंधर :  सरकारी आर्ट्स और स्पोर्ट्स कॉलेज, जालंधर में चल रही भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु (लड़के और लड़कियों) की भर्ती रैली को खराब मौसम के कारण उम्मीदवारों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) विवेक मोदी ने दी।

उन्होंने बताया कि 02 सितंबर को लड़कियों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती रैली और 05 सितंबर को दोआबा क्षेत्र के जिलों (जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर) के लड़कों के लिए होने वाली भर्ती रैली को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।

Advertisement Space

उन्होंने कहा कि वायु सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार नियमित रूप से भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट
https://agnipathvayu.cdac.in/AV/ पर अपडेट प्राप्त करते रहें। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो, जालंधर के हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment