
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी के गांव मुस्तफाबाद का नाम ‘कबीरधाम’ रखने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री आज स्मृति महोत्सव मेला 2025 में संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें हैरानी हुई जब उन्होंने गांव के नाम पूछा तो लोगों ने उन्हें बताया कि इस गांव का नाम मुस्तफाबाद है। जब उन्होंने पूछा कि इस गांव में कितने मुसलमान रहते हैं तो तो पता चला गांव में कोई मुस्लिम आबादी नहीं है। इस पर फिर उन्होंने कहा कि मुस्तफाबाद का नाम बदल देना चाहिए। उन्होंने मुस्तफाबाद का नाम कबीरधाम रखने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि पहले यह कबीरधाम था जिसे बदलकर मुस्तफाबाद कर दिया गया था।
Advertisement Space
उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासनिक स्तर पर प्रोपोजल लाएगी और गांव का नाम बदल दिया जाएगा।
Advertisement Space