जीएनडीयू में शहीद सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की याद मिनी मैराथन 17 को


Aryan Academy AD

अमृतसरः एनसीसी यूनिट गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से बसंतर लड़ाई के नायक व परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की याद में 17 अक्तूबर को Run to Honor, Run for Heald  मिनी मैराथन करवाई जा रही है।

यूनिवर्सिटी के वाइस चांसर प्रो. करमजीत सिंह की अध्यक्षता में करवाई जा रही यह मैराथन यूनिवर्सिटी के डीन ऑफिस से शुरू होकर बीएच 1, फव्वारा चौक, वीसी ऑफिस, गर्ल्स होस्टल, बैक गेट और बीएच 3 से होते वापिस डीन ऑफिस में समाप्त होगा।

Advertisement Space

डीन स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिस से सुबह 7.00 बजे शुरू होने वाली मिनी मैराथन के लिए सभी स्टूडेंट्स, यूनिवर्सिट के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ सभी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है। अधिक जानकारी के लिए कोआर्डिनेटर एनसीसी जीएनडीयू लेफ्टिनेंट डा. अनिल कुमार, यूओ उदय भाटिया और यूओ मेहरमत सेठी से संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement Space

Leave a Comment