नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बाद ALERT पर भारत, सीमावर्ती इलाकों पर बढ़ाई गई सुरक्षा


Aryan Academy AD

उत्तर प्रदेशः नेपाल की राजधानी काठमांडू से लेकर छोटे-छोटे कस्बों तक Gen-Z आंदोलनकारी सरकार के सोशल मीडिया बैन के खिलाफ लगातार 2 दिन से सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। पथराव और आगजनी से शुरू हुआ यह विवाद हिंसक रूप लेता जा रहा है। नेपाल की यह चितांजनक स्थिति अब भारत के नेपाल के साथ सीमावर्ती इलाकों पर भी असर डाल रही है। इसके चलते उत्तर प्रदेश और बिहार सरकार ने नेपाल की सीमा से लगे जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण को आदेश दिया है कि नेपाल सीमा पर 24 घंटे चौकसी रखी जाए। सभी सीमावर्ती जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर गश्त तेज कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को हर छोटी-बड़ी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। दूसरी तरफ बिहार सरकार ने सीमावर्ती जिलों से नेपाल में प्रवेश को अस्थायी रूप से रोका है। नेपाल से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। किसी भी अनाधिकृत गतिविधि को रोकने के लिए केंद्रीय एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं।

Advertisement Space

उत्तर प्रदेश पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी इकाई को निर्देश दिए गए हैं कि नेपाल से संबंधित किसी भी भ्रामक, भड़काऊ या असत्य पोस्ट पर कड़ी नजर रखी जाए। यदि कोई सोशल मीडिया पोस्ट राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द या कानून व्यवस्था के लिए खतरा बनती है, तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Space

Leave a Comment