भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा, ट्रम्प ने भारत पर लगा 50 % टैरिफ कम करके 18% किया


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर लगा 50 % टैरिफ कम करके 18% कर दिया है। इसके साथ ही भारत और अमेरिका की ट्रेड डील की भी आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। अब ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को अमेरिकी बाजार में बड़ी राहत मिलेगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार सुबह फोन पर बातचीत के बाद रात करीब 10:30 बजे ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रेड डील की घोषणा की। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी रूस से तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने पर सहमत हो गए हैं। जरूरत पड़ने पर भारत वेनेजुएला से तेल लेने पर भी विचार करेगा।

ट्रम्प की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते लिखा कि टैरिफ घटाने का फैसला भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए फायदेमंद है । इसके लिए राष्ट्रपति ट्रम्प का उन्होंने धन्यावाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जब दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और सबसे बड़े लोकतंत्र साथ काम करते हैं, तो इससे लोगों को लाभ मिलता है। इससे  सहयोग के नए अवसर खुलते हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ मिलकर हमारी पार्टनरशिप को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उत्सुक हूं।”

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment