किसी विदेशी दबाव के आगे नहीं झुकेगा भारत, PM मोदी बुद्धिमान नेताःपुतिन


Aryan Academy AD

रूसरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की विदेश नीति की सराहना करते कहा किअमेरिका की तरफ से भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ का कोई असर नहीं पड़ेगा। वाल्डई क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पुतिन ने कहा कि भारत पर अमेरिकी टैरिफ नाकाम होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक बहुत ही बुद्धिमान नेता हैं, जो सबसे पहले अपने देश के बारे में सोचते हैं।

पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के लोग दोनों देशों के बीच के गहरे संबंध को नहीं भूल सकते हैं। लगभग 15 साल पहले हमने एक विशेष रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी और यही सबसे अच्छा कदम है। अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर बोलते हुए रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देता है तो उसे 9 से 10 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हो सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी किसी भी विदेशी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।

Advertisement Space

उन्होंने भारत की गरिमा और रणनीतिक स्वायत्तता का भी समर्थन किया। रूस के राष्ट्रपति का ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब इस साल दिसंबर में उनके भारत दौरे की खबरें सामने आई हैं। बता दें राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा से पहले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के भी शिखर सम्मेलन की तैयारी और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के लिए भारत आने की उम्मीद है।

Advertisement Space

Leave a Comment