
कनाडाः कनाडा के ओनटारियो में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट व गायिका नैन्सी ग्रेवाल (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
Advertisement Space
कनाडा पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 9:30 बजे पुलिस और पैरामेडिक्स को टॉड लेन के 2400 ब्लॉक में चाकूबाजी की सूचना मिली। वहां एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। मेडिकल टीम ने उसको तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बता दें नैन्सी ग्रेवाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय थीं। वह सिख राजनीति, बड़े राजनीतिक नेताओं और खासकर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख के खिलाफ अपनी तीखी और विवादित टिप्पणियों के लिए जानी जाती थीं।
Advertisement Space