ब्रिटेन में भारतीय मूल की युवती से रेप,पुलिस ने जारी किया संदिग्ध का CCTV फुटेज


Aryan Academy AD

 ब्रिटेन: ब्रिटेन में भारतीय मूल की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने संदिग्ध की CCTV फुटेज जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने उस समय इलाके में किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखा हो तो वह पुलिस को उसकी जानकारी दे। बताया जा रहा है कि पीड़िता पंजाबी मूल की महिला है। इस घटना को नस्लीय हमले को तौर पर देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम वॉलसॉल के पार्क हॉल क्षेत्र में सड़क पर एक महिला घायल अवस्था में मिली थी। पुलिस ने उससे दुष्कर्म की पुष्टि की है। हमलावर को श्वेत बताया गया है, उसकी उम्र 30 के आसपास है, उसके बाल छोटे हैं और हमले के समय उसने गहरे रंग के कपड़े पहने हुए थे।

Advertisement Space

मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे ‘डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट’ (DS) रोनन टायरर ने कहा कि युवती पर एक बेहद भयावह हमला था। हम अपराधी को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हमारी टीम साक्ष्य एकत्र कर आरोपी की पहचान करने पर काम कर रही हैं ।

Advertisement Space

Leave a Comment