
कनाडा: कनाडा के अबॉट्सफोर्ड में भारतीय मूल के कारोबारी की गोली माकर हत्या कर दी गई। कारोबारी की पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा गांव निवासी दर्शन सिंह सहसी (68) के रूप में हुई है। वह कनाडा में कपड़ों की रीसाइकलिंग कंपनी कैनम इंटरनेशनल के अध्यक्ष थे।
Advertisement Space
इस हत्या के बाद इलाके में दहशत फैली हुई है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे रिजव्यू और समिट ड्राइव के कोने पर गाड़ी में बैठे सहसी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।
Advertisement Space