
अमेरिकाः अमेरिका के टेक्सास में 28 वर्षीय भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी रिचर्ड फ्लोरेज(23) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने कथित तौर पर 28 वर्षीय चंद्रशेखर पोल को उस समय गोली मारी जब वह पार्ट-टाइम शिफ्ट में काम कर रहा था।
Advertisement Space
वहीं आरोपी पुलिस द्वारा पकड़े जाने से पहले ही फरार हो गया. फोर्ट वर्थ पुलिस प्रवक्ता ब्रैड पेरेज ने बताया कि आरोपी ने भागते समय लगभग एक मील दूर एक अन्य वाहन पर भी गोली चलाई, हालांकि उसमें कोई घायल नहीं हुआ। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उसे तुरंत दबोच कर उसकी कार से बंदूक बरामद की। आरोपी इस समय अस्पताल में भर्ती है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
Advertisement Space