आतंकवाद पर भारत की पाक PM को दो-टूक, अगर जले एयरबेस जीत हैं, तो जश्न मनाएं


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः भारत ने 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की उस बात का खंडन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान ने भारत के साथ युद्ध जीत लिया है। अब उनका देश शांति चाहता है।

भारत ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ पर ‘बेतुका नाटक’ करने और आतंकवाद का महिमामंडन करने का आरोप लगाया। महासभा में भारत के उत्तर देने के अधिकार का प्रयोग करते हुए, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव, पेटल गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपने देश में एयरबेसों के विनाश को अपनी जीत के रूप में पेश करने की कोशिश की है। अगर जले एयरबेस जीत हैं, तो जश्न मनाएं पाकिस्तान।

Advertisement Space

उन्होंने कहा कि महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की बेतुकी नौटंकी देखने को मिली है, जिन्होंने एक बार फिर आतंकवाद का महिमामंडन किया, जो उनकी विदेश नीति का मूल हिस्सा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के भारत के साथ शांति की इच्छा जताने पर गहलोत ने कहा कि अगर वह सच में ईमानदार है तो रास्ता साफ है। पाकिस्तान को तुरंत सभी आतंकी कैंप बंद कर देने चाहिए।

Advertisement Space

Leave a Comment