
नई दिल्लीः इंडिगो एयरलाइन को लगातार चौथे दिन भी क्रू मेंबर्स की कमी के कमी के कारण दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद सहित कई एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी।
इसके चलते परेशानी यात्रियों को एयरपोर्ट पर सीढ़ियों-कुर्सियों पर रात गुजारनी पड़ रही है। इंडिगो ने चेन्नई हवाई अड्डे से भी शुक्रवार शाम छह बजे तक अपनी सभी उड़ानें रद्द की हैं।
Advertisement Space
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बताया कि अन्य सभी एयरलाइनों का संचालन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार जारी है। एक्स पर जारी संदेश में डायल ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट से पांच दिसंबर 2025 को प्रस्थान करने वाली इंडिगो की सभी घरेलू उड़ानें आज रात 23:59 बजे तक रद्द रहेंगी।
Advertisement Space