
देहरादूनः देहरादून से बेंगलुरू जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि बुुधवार शाम को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान के बाएं इंजन से पक्षी टकराने से फ्लाइट को वापस देहरादून एयरपोर्ट पर उतारा गया। हादसे के दौरान विमान में करीब 170 यात्री सवार थे।
Advertisement Space
सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट IG0-6136 (ए320 एयरबस) ने शाम 6:05 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरी। कुछ ही मिनटों में इंजन से तेज आवाज आने लगी। पायलट ने विमान को नियंत्रित ऊंचाई पर स्थिर रखा और आपात स्थिति संभालने के बाद शाम 6:59 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। वहीं दिल्ली से देहरादून आने वाली 5:55 बजे की फ्लाइट और मुंबई से आने वाली 6:20 बजे की फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया।
Advertisement Space