इंडिगो के विंटर फ्लाइट शेड्यूल में की जाएगी कटौतीः राम मोहन नायडू


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः इंडिगो संकट के बीच सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि इंडिगो के विंटर फ्लाइट शेड्यूल में कटौती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इंडिगो अभी 2200 से अधिक फ्लाइट्स चला रही है।

कंपनी के कुछ स्लॉट्स दूसरी एयरलाइंस को देंगे। देश के एविएशन सेक्टर में जिस तरह की क्षमता और मांग बढ़ रही है, उसे देखते हुए कम से कम 5 बड़ी एयरलाइंस की जरूरत है। नई एयरलाइन शुरू करने का यह सही समय है।

Advertisement Space

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि सीनियर ऑफिसर को देश के 10 बड़े एयरपोर्ट पर ऑन-ग्राउंड इंस्पेक्शनका निर्देश दिया है। वहीं इंडिगो ने सोमवार को डीजीसीए के नोटिस का जवाब देते हुए कस्टमर्स से माफी मांगी है।

Advertisement Space

Leave a Comment