इंटर-डिस्ट्रिक्ट ड्रग ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, हेरोइन सहित 1 गिरफ्तार


Aryan Academy AD

फरीदकोटः फीरदकोट पुलिस ने इंटर-डिस्ट्रिक्ट ड्रग ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 2.064 किलो हेरोइन सहित 1 को  गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने फरीदकोट के गांव चंदबाजा में गश्त के दौरान पुल के पास सर्विस रोड पर एक युवक को बैग पकड़े देखा। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement Space

तलाशी के दौरान उसके बैग से हेरोइन के दो पैकेट और 20 हजार की ड्रग मनी बरामद कीए। आरोपी की पहचान आकाश निवासी अमृतसर के तौर पर हुई है।  उस पर अमृतसर के अलग-अलग थानों में आर्म्स एक्ट, रॉबरी, जेल एक्ट और नशा विरोधी एक्ट के कुल 7 केस पहले से ही दर्ज हैं। 

Advertisement Space

Leave a Comment