
त्यौहारी सीजन खत्म होते ही बड़ी तेजी के साथ सोने के दाम गिरने लगे है। जो सोना 1 लाख 35 हजार रुपए के करीब पहुंच गया था आज वही सोना 1 लाख 21 हजार 518 रुपए(स्टेट के हिसाब से सोने की कीमत कुछ ऊपर नीचे हो सकती है) के करीब आ गया है।
ऐसे में जिन निवेशकों ने दीवाली के आसपास सोना खरीदा था उनमें सोने की कीमत गिरने से बेचैनी बढ़ने लगी है तथा वे सोचने को मजबूर हो रहे हैं कि सोने की कीमत क्यों गिर रही है। वैसे भी त्यौहारी सीजन में सोने और चांदी की कीमत में तेजी आती है लेकिन मिडिल क्लास जिन्होंने महंगे दाम पर सोना खरीदा है उनकी बेचैनी बढ़नी स्वाभाविक है।
बता दें कि पिछले कुछ महीनों के दौरान सोने की कीमतों में लगातार बढ़ौतरी दर्ज होने के कारण मिडिल क्लास लोग सोना और महंगा न हो जाए इसलिए अपनी जरूरत के मुताबिक सोना ज्यादा खरीद रहे थे, लेकिन जिस हिसाब से कुछ दिनों में तेजी के साध सोने की कीमत गिरी है मिडिल क्लास और कीमत गिरने की इंतजार में है।
ऐसी ही सोने की कीमत में बड़ी गिरावट करीब 2012 में भी आई थी।