ईरान का आरोप-अमरीका-इजरायल ने हमारे परमाणु ठिकाने नतांज़ पर हमला किया


Aryan Academy AD

ईरान-अमरीका-इजरायल जंग खतरनाक मोड़ की ओर पहुंचती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि इजरायल-अमरीका द्वारा उसके परमाणु ठिकाने नतांज़ न्यूक्लियर साइट को निशाना बनाया गया है।
इंटरनैशनल एटोमिक एनर्जी एजेंसी में ईरान के राजदूत रेज़ा नजफ़ी ने आरोप लगाया है कि रविवार को अमरीका और इजरायल के सैन्य कार्रवाई के दौरान नतांज स्थित ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकाने को निशाना बनाया है। हालांकि इंटरनैशनल एटोमिक एनर्जी एजेंसी(IAEA) ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की है। आईएईए के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने एजेंसी के 35 सदस्यीय बोर्ड को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक परमाणु साइट को किसी तरह के नुक्सान का कोई संकेत नहीं मिला है या उसे निशाना बनाया गया है।
ईरान का साइप्रस में ब्रिटिश एयरबेस पर ड्रोन हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने रविवार देर रात साइप्रस स्थित ब्रिटिश एयरबेस पर ड्रोन से हमला किया है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन ने यह एयरबेस अमरीका को हमले के इस्तेमाल के लिए दिया था।
ईरान-अमरीका-इजरायल के बीच सैन्य टकराब के बाद मिडिल-ईस्ट में हालात बेहद खराब होते नजर आ रहे है। साइप्रस के अलावा ईरान ने ने कुर्दिस्तान में अमरीकी सैन्य बेस पर भी बड़ा हमला किया है।

Advertisement Space

Leave a Comment