होर्मुज स्ट्रेट से गुजर सकेंगे भारतीय जहाज,ईरान ने दी मंजूरी


Aryan Academy AD

नई दिल्ली: ईरान- इजरायल- अमेरिका के युद्ध के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को गुजरने की अनुमति दे दी है। इस संबंध में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच फोन पर बातचीत भी हुई। बातचीत के बाद ईरान ने भारतीय जहाजों के लिए इस अहम समुद्री मार्ग को खोलने का फैसला लिया।

दरअसल, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया था। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्यवाही करते हुए होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया था। यह संकरा समुद्री जलमार्ग भारत समेत कई एशियाई देशों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि खाड़ी देशों से एलपीजी और कच्चे तेल की बड़ी सप्लाई इसी रास्ते से होकर आती है।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment