
इंटरनेशनल:अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच जंग के बीच मंगलवार देर रात ईरान ने कुवैत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला किए। इस कारण वहां पर मौजूद फ्यूल टैंक में आग लग गई। हालांकि इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
वहीं ईरान के ड्रोन अटैक पर कुवैत की सेना ने जवाबी कार्रवाई कर दुश्मन देश के ड्रोन और मिसाइलों को हवा में मार गिराने का दावा किया है।
दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में करीब 2,000 पैराट्रूपर्स भेजने का फैसला किया है। कयास लगाया जा रहा है कि जरूरत पड़ी तो ईरान या उसके आसपास के इलाकों में जमीनी हमला भी किया जा सकता है।
Advertisement Space
यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब एक तरफ अमेरिका ईरान से बातचीत की कोशिश कर रहा है, और दूसरी तरफ अपनी सैन्य ताकत भी बढ़ा रहा है।
Advertisement Space