
तेहरान:ईरान में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति को फांसी दी गई है। बताया जा रहा है कि उसने देश के संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें और अहम जानकारी मोसाद को भेजी थी।
आरोपी को पिछले साल जून में सवजबलाघ शहर से गिरफ्तार किया गया था, जब ईरान और इजराइल के बीच 12 दिन का युद्ध चल रहा था।
Advertisement Space
इसी बीच ईरान ने अपने बड़े नेता अली लारिजानी की मौत के बाद इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल अटैक किया है। ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने बताया कि उसने इजराइल पर ‘खोर्रमशहर-4’ जैसी मिसाइल दागी है।
इजराइल का कहना है कि उसने कई मिसाइलों को हवा में रोक लिया, लेकिन कुछ शहरों में मलबा गिरने से हादसे हुए हैं जिनमें 2 लोगों की मौत हो गई।
Advertisement Space