ईरान-इजरायल जंगः IRGC का अमरीकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन को निशाना बनाने का दावा


Aryan Academy AD

अमरीका-इजरायल और ईरान के बीच लगातार संघर्ष जारी है। ताजा हालात के मुताबिक ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड IRGC ने दावा किया है कि उसने अमरीकी नौसेना के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को निशाना बनाते हुए चार बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं। यह हमला अमरीकी-इजरायल द्वारा संयुक्त कार्रवाई के दौरान किए गए हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के विरोध में किया गया है। हालांकि अमेरिकी सेना या रक्षा मंत्रालय पेंटागन का ईरान के दावे पर कोई जवाब नहीं आया है।
वहीं इससे पहलेईरान द्वारा इजराइल और मिडिल ईस्ट के 8 देशों में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए। इस बीच शनिवार को देर रात ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की पुष्टि हुई।
इसके अलावा अयातुल्लाह अली खामेनेई की इस संघर्ष के दौरान मौत के विरोध में हजारों शिया मुसलमान पाकिस्तान के कराची में सड़कों पर उतर आए और इजरायल-अमरीका के खिलाफ नारे लगाते हुए कराची में अमरीकी दूतावास में घुसने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में 12 से ज्यादा लोगों की मौत कई लोगों के घायल होने का समाचार है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment